फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत से बदलती हैं जिंदगियां

Sat, 31 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पहुंचे सुपर-30 के संचालक आनंद कुमार ने कहा कि वे एटा की तरुणाई को लगन और कठिन परिश्रम की आवाज देने आए हैं। वे केवल भाषण देकर नहीं जाएंगे, वरन छात्र-छात्राओं में नए इतिहास व ऊर्जा का जुनून पैदा करना लक्ष्य है। आने वाले दिनों में जिले की प्रतिभाओं को तराशेंगे। उन्होंने कहा कि आन-बान-शान के लिए प्रसिद्ध जनपद के विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य पाना और भी आसान है। बस जज्बा चाहिए। अविनाशी सहाय आर्य विद्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित मीट में छात्रों से रूबरू होते हुए कुमार ने कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे लगन, कठिन परिश्रम एवं जुनून प्रमुख होता है। मेहनत से भाग्य बदलते हैं, जिंदगियां संवरती हैं।
विज्ञापन




उन्होंने शिक्षा को समाजसेवा का सबसे उत्कृष्ट माध्यम बताया। कहा कि उन्होंने व परिवार ने शिक्षक के रूप में निर्धनों की सच्ची सेवा करने का संकल्प लिया है। लक्ष्य संस्था के सामाजिक कार्यों ने ही उन्हें यहां आने को मजबूर किया। डेढ़ वर्ष पूर्व लक्ष्य प्रमुख कमिशभनर धीरज गुप्ता से किया गया वादा आज पूरा हो सका। शीघ्र ही सुपर-30 की एक टीम यहां आकर निर्धन बच्चों को चयनित कर ले जाएगी। इस अवसर पर लक्ष्य प्रमुख नीरज गुप्ता, कमिशभनर धीरज गुप्ता और सत्य प्रवीन आदि ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. राकेश मधुकर ने किया। इस मौके पर एएसडीएम संदीप गुप्ता, डीआईओएस मनोज कुमार गिरि, ईओ पवन कुमार, प्रबंधक अमित सक्सेना, डॉ. ज्ञानेंद्र कुदेशिया, डॉ. दिनेश वशिष्ठ, रंजना सहाय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें