गुम हुए मोबाइल को वापिस करते क्षेत्राधिकारी संकल्पदीप कुशवाह व एएसपी श्वेताभ पांडेय। स्रोत पुलि
एटा। सर्विलांस सेल और साइबर सेल ने सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने कुल 109 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल धारकों के सुपुर्द किया गया। गुम हुए मोबाइल हाथ में आने पर लोगों के चेहरे पर खुशी छलक आई।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस और सर्विलांस टीम ने भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर इन स्मार्ट मोबाइलों की तलाश की। अपर पुलिस अधीक्षक ने सीईआईआर पोर्टल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जिले में बरामद किए गए 109 मोबाइल भी इसी प्रक्रिया के तहत मिले हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नज़दीकी थाने या सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं, जिससे पुलिस आसानी से गुम मोबाइल को खोज सकें।