फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीनपुर में आधा दर्जन मकानों में लगी आग

Sat, 13 Feb 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के ग्राम बीनपुर में शनिवार की दोपहर घूरे से उठी आग चिंगारी ने एक के बाद एक आधा दर्जन मकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग से मकानों में रखा सामान जल गया। आग को बुझाने के प्रयास में चार लोग झुलस गए।
विज्ञापन

गांव में घूरा राजवीर पुत्र लल्लू सिंह के मकान के पीछे डाला जाता है। किसी ने चूल्हे की सुलगती आग कूड़े सहित घूरे पर फेंक दी। हवा चलने के कारण दबी हुई चिंगारी ने राजवीर के घर को चपेट में ले लिया। उनका छप्पर जल उठा। आग उठते देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरु कर दिए। लेकिन आग ने हवा के झोंकों के साथ विकराल रुप ले लिया। आग ने गांव के डालचंद्र, रामचंद्र, अमर सिंह, रफ्फन, तुलाराम के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग को बढ़ते देखकर ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों एवं दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। अपने पालतू पशुओं को बचाने के प्रयास में राजवीर पुत्र लल्लू, ज्ञान सिंह पुत्र डालचंद्र, सुनील पुत्र गप्पू व रामचंद्र पुत्र गप्पू गंभीर रुप से झुलस गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली में भर्ती कराया गया। इस आग की घटना में मकान में रखा गल्ला, कपड़े, बिस्तर आदि जल गए। अग्निकांड की सूचना पर तहसीलदार अशोक कुमार सिंह व कानूनगो जगदीश प्रसाद ने पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें