फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों की नकदी सहित लाखों का सामान चोरी

Sat, 18 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
लाखों का सामान चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार की रात दो घरों में हुई वारदातों में हजारों नकदी सहित लाखों का सामान चोरी हो गया। पीड़ितों ने चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रेवाड़ी मोहल्ला निवासी संजय कश्यप शुक्रवार को घर में ताला डालकर परिवार के साथ ससुराल गए थे। रात में घर का ताले तोड़कर चोर नकदी और आभूषण ले गए। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर घटना की सूचना दी। वह घर पहुंचे तो सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार चोर सात हजार की नकदी सहित 20 हजार की कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं, दिनेश नगर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वे शुक्रवार को ताला लगाकर अपने गांव बागवाला गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर शनिवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा था।  घटना में चोर 25 हजार की नगदी व 10 से 12 तोला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। उन्होंने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें