फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंपों से तैलीय पदार्थ निकलने का रहस्य बरकरार

Sat, 01 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव किशनपुर गांव में खराब हैंडपंप से पानी भरती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे लाइन पार के गांव लालपुर के तीन हैंडपंपों से तैलीय पदार्थ निकलने के रहस्य का पता तीन दिन की खोदाई में भी नहीं चल सका है। रेलवे की पाइप लाइन में लीकेज नहीं मिलने पर आईओसी ने इसकी खोदाई भी शनिवार को बंद करा दी। अफसरों का कहना है कि तीनों हैंडपंप सील कर दिए गए हैं। आईओसी की टीम मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन


लालपुर निवाली प्रमोद कुमार के हैंडपंप से मंगलवार की रात अचानक तैलीय पदार्थ निकलने लगा था। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर आए अफसरों ने जांच के बाद हैंडपंप को सील कर दिया। आशंका जताई गई कि गांव के समीप से रेलवे की डीजल पाइप लाइन बिछाई गई है। संभव है कि उसी में लीकेज से रिसकर तैलीय पदार्थ हैंडपंप से निकल रहा है। ओईओसी और रेलवे की संयुक्त टीम की देखरेख में आगरा के एक ठेकेदार के  माध्यम से डीजल पाइप लाइन को तीस फिट तक खोदाई कराई गई। पर, पाइप लाइन में कहीं भी रिसाव नहीं मिला। वहीं खोदाई चल ही रही थी कि आसपास के दो और हैंडपंपों से तैलीय पदार्थ निकलने लगा। ऐसे में प्रशासन ने तीनों हैंडपंपों को सील कर दिया। वहीं डीजल लाइन से लीकेज के कोई संकेत नहीं मिलने पर रेलवे ने भी पाइप लाइन के आसपास की खोदाई का काम बंद करा दिया है। आईओसी मथुरा के अधिकारी भी निरीक्षण करके जा चुके हैं। खुदाई का कार्यबंद हो जाने से अभी यह रहस्य बरकरार है कि आखिर हैंडपंपों से तैलीय पदार्थ कहां से आ रहा है? इसका जवाब न रेलवे के अधिकारियों के पास है और न ही प्रशासन के अफसर ही कुछ बता पा रहे हैं। नायब तहसीलदार ब्रह्मा नंद कठेरिया ने बताया कि अभी तक तैलीय पदार्थ निकलने के मामले में खोदाई के बाद भी कोई तथ्य सामने नहीं आ सक ा है।  इस मामले की जांच अब इंडियन ऑयल कारपोरेशन के स्तर से की जा रही है। प्रशासन भी अपनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें