एडवोकेट अमेनमेंट बिल 2017 के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। संासद राजवीर सिंह राजू को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
बार काउंसिल के आह्वान पर आयोजित हड़ताल के दौरान बार के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पचौरी ने कहा कि एडवोकेट अमेनमेंट समस्त अधिवक्ताओं के हितों के विरूद्ध है। महासचिव राकेश यादव ने बताया कि मौजूदा बिल के विरोध में अधिवक्ताओं का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हिताें को ध्यान रखते हुए बिल को निरस्त किया जाए। दिनभर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ताओं ने सांसद को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुभाष चंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विष्णुकांत पचौरी, सतेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, महेश कुलश्रेष्ठ, संदीप मिश्रा, उदयराज सिंह, नईम अहमद आदि मौजूद रहे।