फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल प्रतियोगिताओं में आरएवी टीम अव्वल

Sat, 10 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
जनपदीय हैंडबाल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जनपदीय हैंडबाल प्रतियोगिता के तीन मुकाबलों में शुक्रवार को आरएवी इंटर कालेज ने जीत दर्ज कर मंडलीय स्तर पर होने वाली हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक अमित गौरव यादव और पालिका अध्यक्ष परवेज जुबैरी ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। तीन वर्ग में हुए तीन मैचों में आरएवी कालेज के विजेता बनने पर प्रबंधक मंडल एवं प्रधानाचार्य ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। 
विज्ञापन

आरएवी इंटर कालेज मारहरा में शुक्रवार को जनपदीय सीनियर, जूनियर, बालिका वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 14 एवं 19 वर्षीय बालक/ बालिका वर्ग में आरएवी कालेज, कल्याणी इंटर कालेज, एमजीएचएम इंटर कालेज, सोनपाल सिंह कुशवाह इंटर कालेज, दाताराम इंटर कालेज की टीमों के बीच मैच खेले गए। बालक वर्ग की सीनियर टीम का मुकाबला आरएवी इंटर कालेज एवं एमलीएचएम इंटर कालेज के बीच हुआ। जहां आरएवी कालेज विजेता एवं एमजीएचएम इंटर कालेज उप विजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग का मुकाबला आरएवी इंटर कालेज एवं एमजीएचएम इंटर कालेज के बीच हुआ जिसमें आरएवी की टीम विजेता एवं एमजीएचएम इंटर कालेज उप विजेता रही। जबकि जूनियर बालिका वर्ग का मुकाबला कल्याणी इंटर कालेज और आरएवी इंटर कालेज के बीच हुआ। तीसरे मुकाबले में भी आरएवी इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। आरएवी कालेज के छात्र यशवीर ने 9 बृजेश ने 6 और भूपेन्द्र ने 2 गोल दाग कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। मैच रेफरी की भूमिका अजीत कुमार यादव और कोच अमित कुमार यादव ने निभाई। डा आरएस सागर प्रधानाचार्य, डा0 सुधीर कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य, शिक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश यादव, उदयभान सिंह, तारावली सिंह, रोशन सिंह प्रेमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें