फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधानसभा पर गुंजन कांग्रेस का पहला महिला चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कांग्रेस ने विस चुनाव 2022 के लिए एटा सदर विधानसभा पर गुंजन मिश्रा को प्रत्याशी घोषित किया है। वह यहां कांग्रेस का पहला महिला चेहरा बनी हैं। इससे पहले पार्टी ने कभी किसी महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया। इस विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जो घोषणाएं कीं, उनका क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। बड़ी घोषणा 40 फीसदी महिला प्रत्याशी उतारने की थी। उसके तहत पार्टी की बृहस्पतिवार को जारी सूची में एटा की एक सीट पर महिला प्रत्याशी के रूप में गुंजन मिश्रा का नाम घोषित किया गया है। टिकट के लिए कुल पांच आवेदकों में से दो महिला आवेदक थीं।
विज्ञापन

अन्य दलों ने भी महिला प्रत्याशियों से रखी दूरी
सदर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ही नहीं, अन्य दलों ने भी महिला प्रत्याशियों से दूरी बनाकर रखी है। 17 बार हो चुके चुनाव में किसी भी दल ने महिला को टिकट देकर प्रत्याशी नहीं बनाया। 1989 में एक महिला निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ी, लेकिन परिणाम में उनका परिणाम देख किसी महिला को निर्दलीय लड़ने की हिम्मत न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें