शिकोहाबाद रोड स्थित गन हाउस पर कार्रवाई करते नायव तहसीलदार- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
एटा। 27 लाख रुपये से अधिक का वाणिज्य कर भुगतान न होने पर तहसील प्रशासन ने शिकोहाबाद रोड स्थित एक गन हाउस को सील कर दिया गया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कार्रवाई की।
वाणिज्य कर विभाग का 27 लाख रुपये से अधिक का भुगतान न होने पर विभाग ने गायत्री गन हाउस को नोटिस जारी किए थे। भुगतान न करने पर इनके विरुद्ध राजस्व वसूली की कार्रवाई शुरू की गई। विभाग ने तहसील प्रशासन को इनकी सूची भेजकर राजस्व वसूली के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार तहसील कर्मी व अमीन आदि काफी समय से चक्कर काट रहे थे लेकिन संचालक नहीं मिलते थे। गुरुवार को उपजिलाधिकारी के आदेश पर दुकान पर पहुंचे नायब तहसीलदार लक्ष्मी नारायन बाजपेई ने कार्रवाई की। दुकान में रखे सभी रजिस्टर एवं अन्य सामान की सूची बनाकर दुकान को सील कर दिया। पुलिस एवं प्रशासन अमला देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। कमलेश सिंह राठौर, योगेंद्र सिंह राघव मौजूद रहे।