फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सोनम की तलाश में डिबाई से दिल्ली तक पहुंची जीआरपी

Sun, 01 Feb 2026 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड की महिला आरोपी की तलाश में जीआरपी जुटी हुई है। बुलंदशहर जिले के कस्बा डिबाई से दिल्ली तक खाक छानने के बाद भी अभी तक महिला का पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर हामिद अली उर्फ पप्पू की 8 नवंबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में दो मुख्य आरोपियों गजानंद पिप्पल उर्फ संजय और खालिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विवेचना के दौरान महिला आरोपी सोनम का नाम सामने आया। उसकी तलाश की जा रही है। अब तक लगभग चार जगह जीआरपी की ओर से दविश दी जा चुकी है लेकिन महिला नहीं मिली है। बुलंदशहर जनपद के कस्बा डिबाई से दिल्ली और फिरोजाबाद आदि स्थानों पर महिला का पता चलने पर टीम गई। मगर वहां से महिला तब तक निकल चुकी थी। मोबाइल बंद होने की वजह से महिला को ढूंढने में दिक्कत हो रही है। हालांकि महिला आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने अग्रिम जमानत की अर्जी भी कोर्ट में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें