फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के खिलाफ चक्का जाम

Thu, 12 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उप्र कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को जिला कमेटी द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ ‘रास्ता रोको और रेल रोको’ आंदोलन किया। सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और दोपहर को एक बजे के लगभग रेलवे पुल पर बैठकर जीटी रोड जाम कर दिया। बाद में मालगाड़ी को भी रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और दोनों ही जगह आधा घंटे तक यातायात बाधित रखा। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने कांग्रेसियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। 
विज्ञापन



जीटी रोड पर जाम के चलते अलीगढ़, कानपुर व बरेली मार्ग बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी प्रशासन से अपनी गिरफ्तारी की मांग करने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह व सीओ सीटी करन सिंह ने पहले कांग्रेसियों को समझाया, नहीं माने तो वहीं गिरफ्तार कर तत्काल छोड़ दिया।

जाम लगभग आधा घंटे तक लगा रहा। इसके बाद कांग्रेसी रेलवे स्टेशन पहुंचे और एटा से टूंडला जा रही मालगाड़ी को रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर लेट गए और बाद में इंजन पर चढ़कर अपना विरोध दर्ज कराया। बाद में पुलिस प्रशासन ने उन्हें वहां से हटा दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी अध्यादेश, कालेधन की वापसी तथा प्रदेश सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था, भाई भतीजा वाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, अलगाववादी नेता मसर्रत की रिहाई का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन



प्रदर्शन के दौरान जिला प्रभारी सैय्यद आजम अली ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार झूठी है। इसने झूठ का सहारा लेकर सत्ता हासिल की है और अब यह किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही किसानों, मजदूरों और गरीबों की हित की लड़ाई लड़ती आई है।


इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले, युवा अध्यक्ष इमरान अली, भगवान स्वरूप प्रजापति, प्रदेश सचिव प्रमोद गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट, उदयवीर सिंह राठौर, ओमलक्ष्मी चौहान, रामप्रकाश गुप्ता, देव कुमार कुलश्रेष्ठ, राकेश कश्यप, राजेंद्र सिंह यादव, गजेंद्र चौहान, गिरीश शास्त्री मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें