फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गिले-शिकवे कराए दूर, 4 दंपती फिर साथ रहने को तैयार

Mon, 23 Sep 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। घर की लड़ाई अदालत तक पहुंची तो सुलह-समझौते के लिए मध्यस्थता केंद्र भेजा गया। यहां सोमवार को 4 मामलों में समझौता हुआ। चारों दंपती फिर साथ रहने को तैयार हो गए।
विज्ञापन

प्रशांत कुमार निवासी ग्राम जवाहरपुर थाना पिलुआ और इनकी पत्नी बबीता, मोहित निवासी पैसई थाना निधौली कलां निवासी मोहित व पत्नी बबली, हिमांशु निवासी क्यामपुर बहेड़िया कासगंज व पत्नी कीर्ति, अरमान निवासी कस्बा अलीगंज और इनकी पत्नी शबीना के मध्य आपसी विवाद चल रहा था। इसके चलते इन लोगों ने विभिन्न अदालतों में मुकदमे दायर किए। अदालतों ने इन्हें परामर्श व सुलह-समझौता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत संचालित मध्यस्थता केंद्र भेजा। सोमवार को न्यायिक अधिकारियों व मध्यस्थों द्वारा की गई काउंसिलंग पर इन सभी ने पुरानी बातें भुलाते हुए दांपत्य जीवन में रहने की हामी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें