फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोभ लालच से धर्मांतरण के पक्ष में संघ नहीं ’

Sat, 03 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ लोभ लालच देकर धर्मांतरण के पक्ष में नहीं है। वरन घर वापसी के  लिए प्रतिबद्ध है। इतना ही नहीं आवेदकों से इनकी इच्छा के अनुरूप शपथपत्र लेकर घर वापसी सुनिश्चित की जाती है। स्थानीय विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग शिविर में धर्मांतरण एवं घर वापसी को लेकर चल रहे विवाद पर स्थिति स्पष्ट करते हुए सह विभाग कार्यवाह सुभाष चंद्र एडवोकेट ने कहा कि आगरा मेें हुई घर वापसी भी इन नियमों के अनुरूप की गई, लेकिन इसे तूल देकर गलत रूप दे दिया गया। शीघ्र ही यह झूठ सबके सामने आ जाएगा।
विज्ञापन



धर्म जागरण प्रमुख राजेश्वर सिंह के 2021 तक भारत में सभी के हिंदू होने के बयान पर सह विभाग कार्यवाह ने कहा कि यह उनके निजी विचार है। संघ का इससे कोई लेना देना नहीं है। शिविर में जनपद के 500 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। इन्हें देश सेवा के साथ शारीरिक शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, जिला प्रचारक राजेश, शारीरिक प्रमुख विजय आदि मौजूद थे।

हिंदू समाज को संगठित करना संघ का लक्ष्य-जिला कार्यवाह
 बौद्धिक जिला कार्यवाह सौरभ का कहना है कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति जगाना, देश को शक्तिशाली बनाना एवं हिंदू समाज को संगठित करना ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का लक्ष्य है। हिंदू समाज की एकता से ही भारत की सुरक्षा की जा सकती है। शारीरिक प्रमुख विजय ने शिविर में मौजूद युवाओं को स्वास्थ्य के अलावा विपरीत परिस्थितियों मेें गरीबों-असहायों की सहायता के गुर सिखाए। इस अवसर पर अशोक शर्मा, ज्ञान सिंह वर्मा, प्रत्येंद्र पाल सिंह पप्पू भइया, सुधाकर वर्मा, पम्मी ठाकुर, मनोज वार्ष्णेय, गोपाल कृष्ण वार्ष्णेय, बीएल कुशवाहा, केजी वार्ष्णेय, रूपम गुप्ता, शिवम बंसल, सतेंद्र जादौन, अमित विक्की गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


समापन 5 को
सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग शिविर का समापन 5 जनवरी को होगा। मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता के अनुसार समापन समारोह में सुबह प्रचारक दिनेश का संबोधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें