फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Thu, 12 Nov 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती स्थित बड़ा जैन मंदिर में बुधवार को 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सुबह अभिषेक के बाद भगवान का पूजन किया गया। वहीं श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया।
विज्ञापन

प्रेमनगर स्थित नशिया जैन मंदिर में भी मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। जैन पदमावती पुरवाल पंचायत के अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन ने बताया कि भगवान महावीर के दीपावली की सुबह मोक्ष प्राप्त किया था। शाम को भगवान के गणधर गौतम स्वामी को ज्ञान की प्राप्ति हुई। इसके फलस्वरूप जैन समाज दीपावली पर्व मनाता है। जैन महिला संगठन की अध्यक्षा बबिता जैन ने बताया कि दीपावली पर सुबह जैन मंदिरों में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया वहीं शाम को जैन श्रावकों ने घरों में ज्ञान लक्ष्मी की पूजा की। इस मौके पर शाम को मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर पदमचंद्र जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन, आनंद जैन, योगेश जैन, उमेश जैन, विजय चंद्र जैन, विनय जैन, कुलदीप जैन, मुनेंद्र कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें