फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में चोरी की कोशिश

Sat, 12 Nov 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलेसर कोतवाली अंतर्गत नूंहखेड़ा स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के मैन और उसके अंदर लगे चैनल का बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की। यही नहीं बदमाशों ने रोशनदान में लगी सरिया को टेढ़ाकर शीशा तोड़ते हुए लाकर रूम तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन विफल रहने पर बदमाश भाग गए। शनिवार सुबह जब चपरासी बैंक पहुंचा तो वारदात का पता चला। शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के प्रबंधक बीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात बदमाशों ने मुख्य गेट और उसके अंदर लगा चैनल तोड़ कर लॉकर रुम तक पहुंचने की कोशिश की। इसके बाद बदमाशों ने चैनल के अंदर लगे रोशनदान का सरिया टेढ़ा कर अंदर का शीशा तोड़ दिया, लेकिन लाकर रूम तक पहुंचने में बदमाश विफल रहे। इसके चलते बैंक में 59 लाख रुपये कैश चोरी होने से बच गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे जब चपरासी सुरेश चंद्र साफ सफाई करने पहुंचा तो बैंक के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। चपरासी ने तुरंत बैंक मैनेजर को सूचना दी। शाखा प्रबंधक की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी क्राइम अनूप कुमार और सीओ जलेसर कौशलेंद्र ने घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। इसके बाद पहुंचे बैंक स्टाफ ने कैश चेक किया तो सब कुछ ठीकठाक मिला। शाखा प्रबंधक ने जलेसर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और बैंक सुरक्षा की गुहार लगाई है। बदमाशों ने वारदात के लिए सायरन के तार काट दिए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें