फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सरकारी योजनाओं से तीन गुना होगी किसानों की आय

Tue, 29 Jul 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। किसानों की आय को 3 गुना करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए संबंधित विभागों को आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की तरह-तरह की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि सरकार की योजनाओं के तहत अब किसानों की आय को 2 से 3 गुना किए जाने की तैयारी की जा रही है। शासन के निर्देशों पर एफपीओ गठन, डिजिटल मार्केटिंग, गोबर निर्यात, किसानों को अधिक से अधिक सब्सिडी का लाभ, माइक्रोग्रीन फसलों को बढ़ावा जैसी तमाम योजनाएं किसानों के लिए लागू की गई हैं।
इन योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए जिला स्तरीय किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा निजी कंपनियों के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद किसान सरकार के द्वारा दिए गए नियम का पालन कर अपनी आय को 3 गुना कर सकेंगे जिससे किसानों की आर्थिक स्थित को मजबूती मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें