फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजन के साथ अन्नकूट महोत्सव

Thu, 12 Nov 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
घरों के बाहर गुरुवार सुबह गोवर्धन महाराज का पूजन किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए। घर-घर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। परिवार की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना की। वहीं घरों में गोवर्धन महाराज की पूजा हुई। मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों पर अन्नकूट का भंडारा किया गया।
विज्ञापन

घरों में गोवर्धन महाराज का पूजन किया गया। खील-खिलौनों और दूध पकवानों से पूजन किया गया। गोवर्धन महाराज की पूजा कर पटाखे चलाए गए। शहर में आधा दर्जन से अधिक मंदिरों और पूजा स्थलों पर अन्नकूट भंडारों का भी आयोजन किया गया। लोगों ने प्रसाद लेकर मनौती मांगी। रामलीला मढ़ी स्थित श्री सीताराम मंदिर पर कमेटी अध्यक्ष राजीव नारायण, धर्मानंद कौशिल्यान की अध्यक्षता में संपन्न भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद लेकर माथा टेका। श्री कैलाश महादेव मंदिर पर व्यापारियों ने भी अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें