फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: श्रद्धा के साथ मनाई गोपाष्टमी, गो-संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
जलेसर में गोपाष्टमी पर गायों का पूजन करते विहिप के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जलेसर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में जलेसर प्रखंड में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गो-पूजन किया गया। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गो-संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व है। गोपाष्टमी पर्व हमें गौ-सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करता है। समाज के सभी वर्गों को इस दिशा में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में विहिप के जिला उपाध्यक्ष शिवांग गुप्ता, रूपम गुप्ता, जिला सहमंत्री राजेश चौहान, वीरपाल शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक आकाश गुप्ता, लकी मेहरोत्रा, कुशल गोयल, भारत गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय, राकेश पांडे और सनी चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में गोसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें