फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : नए बाईपास को मंजूरी, 162.13 करोड़ से होगा निर्माण

Sat, 10 Aug 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले को तरक्की की राह पर बढ़ाने के लिए नए बाईपास को सरकार से मंजूरी मिल गई है। शिकोहाबाद रोड, टूंडला रोड और सकीट रोड को जोड़कर 26.25 किमी की लंबाई का यह बाईपास बनाया जाएगा। इस पर 162.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर से होकर नेशनल हाईवे निकला हुआ है। जिसकी वजह से लंबी दूरी के वाहनों का आवागमन शहर से ही होता था। ऐसे में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास की जरूरत लंबे समय से बनी हुई थी। इसे शासन ने इस जरूरत को समझते हुए जिले को सौगात भी दी। पिलुआ से होकर गंजडुंडवारा रोड, सहावर रोड, अलीगंज रोड को जोड़ते हुए नए बाईपास का निर्माण करा दिया गया। उम्मीद थी कि इसके बनने से शहर के अंदर वाहनों का आवागमन कम होगा और यातायात सामान्य हो जाएगा। कुछ हद तक ऐसा हुआ भी। लेकिन आगरा, शिकोहाबाद, सकीट की ओर से आने-जाने वाहनों के लिए काेई विकल्प नहीं है। ऐसे में जाम के हालात वर्तमान में भी रहते हैं।
इस समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियाें ने मंथन किया। एक नए बाईपास के निर्माण की जरूरत समझते हुए इसका खाका तैयार किया गया। जिसको प्रस्ताव के रूप में लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया। बाईपास की कुल लंबाई 26.25 किमी होगी। जो एनएच-34 पर सुन्ना नहर पुल से शुरू होकर एटा-टूंडला रोड, शिकोहाबाद रोड, सकीट रोड को जोड़ते हुए एनएच-34 स्थित छछैना पर खोला जाएगा।
विज्ञापन




जनप्रतिनिधि लगातार कर रहे थे पैरवी
लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजे जाने के बाद जनप्रतिनिधि शासन में लगातार पैरवी कर रहे थे। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी और बजट की मांग रखी थी।
विज्ञापन





इन स्थानों से गुजरेगा बाईपास
- एनएच-34 पर सुन्ना नहर पुल से एलजीसी पटरी
- एटा-टूंडला रोड पर जावड़ा चौकी
- एटा-शिकोहाबाद रोड पर निधौली खुर्द
- सकीट रोड पर सरदलगढ़
- एनएच-34 पर छछैना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें