फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए कई परिवारों को मिले ढाई लाख

Mon, 21 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
कासगंज में नोट बदलने के लिए लगी लाइन
विज्ञापन
शादी वाले परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने ढाई लाख रुपये खाते से दिए जाने का प्रावधान किया है। इससे ऐसे परिवारों का राहत मिलने लगी है। सोमवार को एसबीआई की मुख्य शाखा से सोमवार को अधिकतम ढाई लाख रुपये की नकदी एक परिवार को प्रदान की गई। जिन लोगों की जैसी मांग थी उसके आधार पर प्राथमिकता से नकदी वितरित की गई।
विज्ञापन


स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि कुल आठ परिवारों को उनकी जरूरत के मुताबिक धनराशि प्रदान की गई है। ढाई लाख रुपये की अधिकतम सीमा तक भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की संस्तुति के आधार पर नियमानुसार औपचारिकताएं पूरी करके धनराशि का वितरण किया गया।

बैंक प्रबंधक ने सीओ शैलेंद्र लाल के साथ पहली नकदी भगवानदास निवासी ग्राम मनौटा को दी। भगवानदास फौज में सेवारत हैं, उनकी बेटी अनीता की शादी 30 नवंबर की है। दो लाख बीस हजार की नकदी मिलने पर उन्होंने खुशी जताई। बीएसएफ के जवान रामखिलाड़ी को भी डीएम की संस्तुति के बाद 40,000 की नकदी मिली इससे पहले वे बैंकों के चक्कर काट कर परेशान थे।
विज्ञापन


रकम न मिलने से कुंवरपाल इलाज के लिए परेशान
ढोलना इलाके के गांव इटौआ निवासी कुंवरपाल बुखार से पीड़ित हैं। उन्हें सांस का भी रोग है। बीमारी की हालत के कारण वह नोट नहीं बदल पा रहे। सोमवार को वे बैंक गए, लेकिन नोट नहीं बदल पाए। इस दौरान उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। कुुंवर पाल ने कहा कि इलाज के लिए पैसे नहीं हैं, इससे वे बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें