फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 30 गोवंशों से भरा ट्रक छोड़कर फरार हुए गोकश

Mon, 08 May 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गोकशी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रविवार रात थाना बागवाला पुलिस की चेकिंग के दौरान ट्रक में 30 गोवंशों को छोड़कर गोकश फरार हो गए। जब पुलिस ट्रक के पास पहुंची तो गोवंशों की हलचल सुनाई दी। देखा तो उसमें गोवंश भरे हुए थे। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब एक बजे गोलाकुआं के पास पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग में लगे थे। एटा की ओर से रात में वाहन आता दिखाई दिया। इसे उसके चालक ने चेकिंग प्वाइंट से पहले ही खड़ा कर दिया। करीब 10 मिनट तक वाहन की लाइटें जलती रहीं। बाद में उसके पास जाकर देखा। यह वाहन ट्रक था लेकिन उसमें कोई व्यक्ति नहीं था। अंदर पशुओं की हलचल सुनाई दे रही थी। इसके बाद ट्रक पर चढ़कर देखा तो उसमें गोवंश भरे मिले। बताया कि इधर-उधर काफी तलाश की गई लेकिन कोई नजर नहीं आया। तब उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और रात में ही सभी 17 नर और 13 मादा गोवंशों को गोशाला में पहुंचाया।
विज्ञापन


मुरादाबाद नंबर के ट्रक में भरे थे गोवंश
थाना प्रभारी ने बताया कि जिस ट्रक में गोवंश भरे हुए थे, उसका नंबर मुरादाबाद का है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है और उसके पंजीकरण व स्वामी की पड़ताल की जा रही है। वाहन स्वामी पकड़ में आते ही खुलासा हो जाएगा।

चुनाव की कड़ी चेकिंग के बीच भी चलते रहे गोकश
ट्रक में गोवंश भरे थे, जिन्हें लेकर गोकश कई जिलों और थानों की सीमा से गुजरते हुए जा रहे थे। जबकि इस समय निकाय चुनाव को लेकर वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान का दावा किया जा रहा है। इससे साबित हो रहा है कि पुलिस की उदासीनता बनी हुई है और ऐसे वाहनों की रात में सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग नहीं हो रही।
विज्ञापन


कोतवाली देहात में वारदात के बाद भी लापरवाही
कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्राम पंचायत पवांस में 1 और 2 मई को 20 से अधिक गोवंशों की गोकशी की जा चुकी है। पुलिस टीमें अब तक खुलासा नहीं कर पाई हैं, लेकिन थाना पुलिस लापरवाही बरत रही है। यही कारण रहा है कि गोकश धड़ल्ले से अपने वाहनों को इस क्षेत्र से निकालकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें