फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में ट्रक फंसा, चार घंटे काम ठप रहा

Sun, 14 May 2017 11:17 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
गोदाम में ट्रक फंसा, चार घंटे काम ठप रहा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम के अंदर लगे धर्मकांटे पर चढ़ने के बाद गेहूूं से लदा ट्रक छज्जे से टकराकर फंस गया। इसके चलते लगातार चार घंटे तक गोदाम में कामकाज ठप रहा और गोदाम के बाहर क्रय केंद्राें से आए गेहूूं से लदे ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। किसी प्रकार ट्रक हटा कर गेहूूं ट्रकों से उतारा गया।
विज्ञापन

सैथरी में हाईवे के किनारे स्थित एफसीआई गोदाम के अंदर गेहूं से लदा ट्रक कांटे पर चढ़ने के बाद कार्यालय के छज्जे से टकराकर फंस गया। इसके चलते लगातार चार घंटे तक गोदाम मे गेहूं नहीं उतारा जा सका। क्रय केंद्रों से गेहूं लेकर आ रहे ट्रकों की गोदाम के बाहर हाईवे के किनारे लंबी लाइन लग गई और पल्लेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। कर्मचारियों और पल्लेदारों ने किसी प्रकार ट्रक निकालकर चार घंटे बाद ट्रकों से गेहूं उतारने का काम शुरू किया।
यही नहीं गोदाम से ट्रक नहीं लौटने के कारण रविवार को क्रय केंद्रों से भी गेहूं का उठान नहीं हो पाया। दूसरी ओर मंडी परिसर स्थित क्रय केंद्र के मजदूर बीमार होने के कारण एक दाना नहीं खरीदा गया। इसके चलते फसल बेचने पहुंचे किसानों को क्रय केंद्र से बैरंग लौटना पड़ा। क्रय केंद्र प्रभारी ने मजदूरों की सेहत सही होने पर सोमवार से खरीद शुरू होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें