मई में गर्मी का कहर जारी है रविवार को सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। पारा 45 के डिग्री के पार पहुंच गया। लोग छाता लगाकर, मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप में पसीना टपकता रहा।
आलम यह रहा कि सुबह आठ बजे से ही धूप की तपिश ने बेहाल कर दिया। सड़क, बाजारों में सन्नाटा सा पसरा दिखा। तेज गर्मी और लू की वजह से रविवार को पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने सड़क पर पैदल चलना मुश्किल कर दिया। हीट स्ट्रोक के अलावा डायरिया, उल्टी, दस्त, बुखार आदि के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।