फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत जयंती समारोह की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी

Fri, 28 Oct 2016 12:21 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
रजत जयंती समारोह की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय बिलराम गेट स्थित उर्मिला पैलेस पर सपा के रजत जयंती समारोह की तैयारियों की रणनीति बनाई गई। यह जयंती समारोह 05 नवंबर को जनेश्वर मिश्र पार्क गोमती नगर लखनऊ में होगा।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक एवं सपा जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने पार्टी के सभी विधायक, पूर्व विधायक, समस्त उम्मीदवार, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकताओं के साथ मिलकर बैठक की।

उन्होंने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई। पर्यवेक्षक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थापना 1992 में लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क में हुई थी। 05 नवंबर को पार्टी की स्थापना के पच्चीसवें वर्ष पर रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टी जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिला समाजवादी पार्टी के सभी विधायक, पूर्व विधायक, समस्त प्रत्याशी,  जिला कार्यकारिणी के सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकताओं से रजत जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए प्रयास करें। बैठक के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य अशोक पाण्डेय, अमांपुर प्रत्याशी राहुल पाण्डेय, ब्लॉक सहावर प्रमुख बिजेंद्र सिंह गौर,  रघुनाथ सिंह यादव, राम नरेश यादव, डा. केपी सिंह यादव, डा. महाराज सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें