डीएम निधि केसरवानी ने कहा कि किशोरियों की उचित देखभाल के लिए किशोरी सुरक्षा योजना लागू है। योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा छह से 12 तक की किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी नैपकींस का वितरण किया जाएगा। वहीं उन्हेें व्यक्तिगत स्वच्छता, सेनेटरी नैपकींस का समुचित प्रयोग, निस्तारण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी। योजना के तहत जांच और परामर्श शिविर बीआरसी पर 28 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। वह गुरुवार को राजकीय कन्या इंटर कालेज में किशोरी सुरक्षा योजना के तहत आयोजित शिविर में मौजूद किशोरियों को संबोधित कर रही थी।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि किशोरियों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ ही जागरूक होना जरूरी है। किशोरी स्वास्थ्य योजना को मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, पुरानी कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर करना है। योजना के तहत छात्राओं के लिए बुकलेट के साथ कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में किशोरियों के हीमोग्लोबिन की जांच कर आयरन की गोलियां दी जाएंगी। आगामी 24 से 30 दिसंबर तक किशोरी स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जाएगा। डीएम ने कहा कि योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, बाल विकास, सरकारी विद्यालयों, परिषदीय विद्यालयों के प्राचार्य, नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। सीएमओ डा. आरसी पांडेय, डा. ध्रुर्वेंद्र भदौरिया, कर्मचारी, शिक्षिकाएं, छात्राएं मौजूद रहीं।
काउंसलिंग शिविर का आयोजन
जिला सेवायोजन अधिकारी टीएन तिवारी ने बताया कि रामबाल भारती इंटर कालेज में कॅरियर काउंसलिंग के तहत गुरुवार को कॅरियर, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास मिशन से संबंधित जानकारी शिवराम शर्मा सहायक निदेशक अलीगढ़ मंडल, उज्ज्वल कुमार जिला सेवायोजन अधिकारी मैनपुरी, एके भारती, देव प्रकाश गुप्ता ने दी। राम निवास यादव, डीएस यादव, लगभग 350 छात्र और छात्राएं, अध्यापक, अभिभावक मौजूद रहे।