फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उपचार के बाद घर लौटीं बालिकाएं

Tue, 11 Aug 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगला भगत गांव में विषखापर देखकर घबराकर छत पर पहुंची पांच बालिकाओं के छज्जा गिरने से घायल होने के मामले में राहत की खबर है। उपचार के बाद सभी बालिकाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और परिजन उन्हें घर ले गए। हादसे में घायल ज्योति, सेजल, निधि, अंशिका और रितिका को ग्रामीणों ने मलबे से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बालिकाएं घर में खेल रही थीं। इसी दौरान एक कमरे में विषखापर दिखाई दिया। उसे देखकर घबराई बालिकाएं छत की ओर भागीं और करीब 40 साल पुराने मकान के छज्जे पर जाकर खड़ी हो गईं। अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया और पांचों बालिकाएं मलबे के साथ नीचे आ गिरीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर बालिकाओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
दो बालिकाओं अंशिका और रितिका को परिजन बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जबकि ज्योति, सेजल और निधि का मेडिकल कॉलेज में उपचार चला। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एस. चंद्रा ने बताया कि भर्ती तीनों बालिकाओं की हालत खतरे से बाहर थी। उपचार के बाद सभी बालिकाओं को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद बालिकाओं के सकुशल घर लौटने से परिजन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें