एटा। थाना देहात कोतवाली के गांव कमसान में एक युवती का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। वहीं निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव नगला खिल्ली में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
कमसान गांव निवासी रानी (18) वर्ष का शव बुधवार रात फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि रानी घर में कोई न होने पर साड़ी का फंदा बनाकर उस पर लटक गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। थाना निधौली कलां के गांव नगला खिल्ली में बृहस्पतिवार को स्वाति ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन ने देख लिया और उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज आए। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार आने पर घर ले गए।