फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ब्लैकमेलिंग पर मारी थी प्रेमिका को गोली

Tue, 14 Jan 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रंजीत। - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रंजीत।
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव नगला केवल में प्रेमिका ने प्यार में ब्लैकमेल किया तो परेशान होकर प्रेमी ने उसको गोली मार दी। महिला का आगरा में उपचार चला तब सेहत में सुधार हुआ। महिला के पति ने 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2 जनवरी को प्लाॅट पर जाते समय एक महिला को गोली मारकर जान लेने का प्रयास किया गया था। नगला केवल निवासी आशू ने गांव के ही रंजीत, अमन, राहुल और वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि चारा डालने जाते समय रंजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी को घेरकर गोली मार दी। पुलिस ने मंगलवार को रंजीत को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार रंजीत ने पूछताछ में बताया कि कुछ समय पहले महिला के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए। एक दिन उसने कुछ रुपये मांगे और न देने पर दुष्कर्म का झूठा केस लगाने की धमकी दी। मामला बढ़ा तो मैंने 70000 रुपये दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद दिल्ली नौकरी करने चला गया। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में महिला ने फिर से फोन किया और कहा कि 1.30 लाख रुपये और दो नहीं तो फंसा दूंगी। जिसके कारणर मानसिक रूप से परेशान हो गया और घर लौट आया। बार-बार की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 2 जनवरी को इसको मारने के लिए ही गोली मारी थी। मगर किसी तरह वह बच गई। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें