कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव से मार्च माह में एक युवती लापता हो गई थी। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामला युवक द्वार युवती को बहका कर अगवा किए जाने मिला। पिता ने अब आरोपी युवक के खिलाफ बहका कर अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव से 23 मार्च की सुबह बिना बताए एक युवती घर से चली गई थी। परिजन ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं तलाश के दौरान 25 अप्रैल को पिता को जानकारी हुई कि उसकी पुत्री को रविंद्र निवासी भड़सेरा पाली मोहकमपुर अलीगढ़ बहका कर अगवा कर ले गया है। पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम किया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।