फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छत पर काम करते समय आंगन में गिरकर युवती घायल

Thu, 21 Nov 2024 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट के गांव चपरई सिकंदरपुर में छत पर काम करते समय एक किशोरी आंगन में गिरकर वह गंभीर घायल हो गईं। उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव मानपुर निवासी रानी देवी ने बताया कि धेवती मीनू निवासी चपरई सिकंदरपुर बृहस्पतिवार को घर की छत पर काम कर रही थी। आंगन के बीचोबीच लोहे का जाल लगा हुआ है जो खुला हुआ था। मीनू काम करते-करते जाल के पास आ गई, उसे लगा कि जाल बंद होगा। बिना देखे जैसे ही उसने पीछे पैर बढ़ाया, नीचे आंगन में आकर गिर गई।
विज्ञापन

गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन आंगन में पहुंचे तो देखा मीनू बुरी तरह से घायल हो गई है। एंबुलेंस की मदद से लेकर मेडिकल कॉलेज आए। चिकित्सक ने बताया कि कमर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं हैं। जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें