फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पानी लेने जा रही बालिका से दुष्कर्म...नाबालिगों ने की दरिंदगी, जान से मारने की धमकी; दो गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 08:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बालिका को किशार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। बरातघर में ले जाकर उसको डराते-धमकाते हुए दोनों ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका को दो किशोर 24 मई को गांव के बाहर बने बरातघर में ले गए। वहां उससे दुष्कर्म किया। डर के कारण बालिका ने घर पर कुछ नहीं बताया। बाद में पता लगने पर मां ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिला ने फोन कॉल के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 24 मई को दिन भर बिजली नहीं आई थी। जिसकी वजह से घर पर पानी खत्म हो गया। बेटी घर से लगभग 200 मीटर दूर सरकारी हैंडपंप से पानी लेने चली गई। वहां पहले से मौजूद 2 किशोर उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। 

प्राथमिक विद्यालय के पीछे बने बरातघर में ले जाकर उसको डराते-धमकाते हुए दोनों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो परिवार सहित जान से मार देंगे। जिसके चलते घर आकर भी बेटी ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


अगले दिन 25 मई को जब उसको परेशानी हुई तो शाम के समय मां को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। बेटी की बात सुनकर मां हैरान रह गई। जिसके बाद अपने पति को जानकारी देते हुए सोमवार को रिजोर थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें