फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कड़ाही में खौलता तेल ऊपर गिरने से बालिका झुलसी

Tue, 25 Feb 2025 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट के गांव मुबारिकपुर निबरुआ में मंगलवार को कड़ाही में खौलता तेल 2 वर्षीय बालिका के ऊपर गिर गया। जिसके चलते वह बुरी तरह से झुलस गई। परिजन मेडिकल कॉलेज लाए, यहां उपचार चल रहा है। वहीं, 4 वर्ष का बालक गर्म चाय गिरने की वजह से झुलस गया। उसका भी बर्न वार्ड में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर निबरुआ निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोपहर के समय घर पर खाना बनाया जा रहा था। कड़ाही में पूड़ियां सेकी जा रही थीं। उसी समय 2 वर्षीय भतीजी दीक्षा खेलते हुए कड़ाही के पास पहुंच गई। खाना बना रही भाभी ने उसको हटाने के प्रयास किया तो कड़ाही पलट गई। जिसके कारण खौलता हुआ तेल दीक्षा के हाथों और सिर पर गिर गया और वह बुरी तरह से झुलस गई। गंभीर हालत में बालिका को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उपचार के बाद बर्न वार्ड में भर्ती करा दिया। स्थिति खतरे से बाहर है।
दूसरी घटना में गांव नगला गोसा थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी सुखदीप ने बताया कि सोमवार की शाम 4 वर्षीय बेटा यशवंत घर पर खेल रहा था। पास में ही केतली में गर्म चाय रखी हुई थी जो कि उसका पैर लगने की वजह से उसके हाथों पर गिर गई। गर्म चाय गिरने के कारण यशवंत झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें