फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रविवार की देर शाम बालिका को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही बालिका की मौत हो गई, इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। पोल एक दीवार से टकराया इसकी वजह से दीवार गिर गई। बालिका के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव रुस्तमगढ़ निवासी भंवर सिंह की छह वर्षीय बेटी रजनी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रविवार की देर शाम टक्कर मार दी। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। बालिका के दादा कैलाश चंद्र की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि नातिन रजनी गांव में ही रवेंद्र की दुकान के सामने खेल रही थी तभी प्रमोद कुमार निवासी गांव सीता रामपुर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बालिका को टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद विद्युत पोल में टक्कर मार दी और पोल गांव के ही राकेश की दीवार पर गिरा, इससे दीवार गिर गई। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। पुलिस ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें