फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उपचार के दौरान बच्ची की मौत, कराया पोस्टमार्टम

Sun, 29 Nov 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। थाना जलेसर क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी एक वर्षीय बच्ची अनिका की रविवार को जलेसर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची करीब तीन माह से बीमार थी। पिता के प्रार्थना पत्र पर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

अनिका के पिता राजेश जाटव के अनुसार उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के नगला रामस्वरूप निवासी वितिषा से हुई थी। दंपती की चार बेटियां हैं। राजेश ने करीब छह माह पहले फिरोजाबाद जिले के फरिहा थाना क्षेत्र के बरथरा निवासी खुशबू से कोर्ट मैरिज कर ली थी।
इससे नाराज होकर पहली पत्नी वितिषा तीन माह पहले चारों बेटियों को पिता के पास छोड़कर मायके चली गई थी। तीन महीने से बीमार चल रही अनिका की रविवार को मौत हो गई। भविष्य में प्राथमिकी और मारने के आरोप से बचाव के लिए पिता ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीमार होने पर इलाज दौरान एक बच्ची की मौत हुई है। पिता की सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें