चेंबर बनाने में लग रही पीला ईट ।
- फोटो : ETAH
एटा। जिलाधिकारी गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन उनके आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने विकास कार्योँ की बैठक में निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद कार्यदायी संस्था खुलेआम रेलवे रोड पर पीला ईंट से चेंबर बनवा रही है।
पिछले माह रेलवे रोड पर कार्यदायी संस्था द्वारा सीवर लाइन डालने का कार्य किया गया था। इसके बाद अब मैनहॉल व चेंबर बनाने का कार्य चल रहा है। रेलवे रोड स्थित अरुणा नगर में कार्यदायी संस्था द्वारा मैनहॉल का निर्माण पीला ईंट से कराया जा रहा है। इससे निर्माण होने पर स्थानीय लोग आपत्ति जता रहे हैं। उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीला ईंट से हो रहे निर्माण की मियाद ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा।