जलेसर। पालिकाध्यक्ष गौरी वर्मा ने कहा नाले से निकल रही सिल्ट को सड़क पर न पड़ी रहने दें। इसको तत्काल हटवाने का काम करें, ताकि नागरिकों को असुविधा न हो।
पालिकाध्यक्ष ने कहा अक्सर देखा गया है कि नाले से निकली सिल्ट कई दिनों तक सड़क पर पड़ी रहती है। जो बाद में सूखकर धूल बनकर उड़ती है। इससे लोगों को गंभीर समस्या होती है। इससे लोगों की आंखों में जलन पैदा होती है। अस्थमा एवं सांस के रोगियों के लिए यह जानलेवा होती है। इसलिए नाले से निकलने वाली सिल्ट को तत्काल उठवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा इस समय तेज धूप में सुबह निकली सिल्ट शाम तक सूख जाती है। नगर में इन दिनों नाले की सफाई का कार्य चल रहा है। इसका शनिवार को पालिका के ईओ प्रद्युम्न कुमार ने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया। कर्मचारियों के साथ ही सफाई में पोकलेन एवं बुल्डोजर मशीन का उपयोग लिया जा रहा है। ईओ ने कहा सफाई तलीझार होनी चाहिए। ईओ ने कहा मानसून से पहले नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इससे बारिश के मौसम में ओवरफ्लो होकर नालों का गंदा पानी सड़कों पर न बहे। सफाई निरीक्षण महेश कुमार ने सफाई के बाद कूड़ा-करकट एवं पॉलीथिन नाले में न डालने की अपील की है।