एटा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने मंगलवार को जलेसर के मिनी ग्रामीण स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कराई। जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गौरव व बालिका वर्ग में कृष्णा ने बाजी मारी।
सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में आशीष, ऊंची कूद जूनियर बालक वर्ग में सचिन, सीनियर बालक वर्ग में प्रिंस प्रथम स्थान पर रहे। वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में दौलतपुर की टीम व जूनियर बालक वर्ग में जैनपुर की टीम विजयी रही। गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में शशांक प्रथम स्थान पर रहे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ जलेसर पीएस आनंद ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।