फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित पशुओं के लिए 60 लाख का आया बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गोशाला में रह रहे निराश्रित पशुओं के लिए शासन ने 60 लाख रुपये का बजट भेजा है। यह बजट पशुओं की संख्या के हिसाब से गोशालाओं में भेजा जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह सोलंकी ने बताया कि जिले में स्थाई व अस्थाई 20 गोशालाएं हैं। इनमें 2725 निराश्रित पशु रह रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि गोशालाओं से 589 पशु किसानों की सुपुर्दगी में दिए गए हैं। इन पशुओं के लिए शासन द्वारा 30 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से धनराशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि 3314 पशुओं के एक दिन का खर्च 99420 रुपये है। शासन द्वारा भेजे गए 60 लाख रुपये दो माह के लिए पर्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें