फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कांवड़ मार्ग पर गोवंशों का जमावड़ा, हादसा होने की आशंका

Sun, 30 Jul 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं, इसके बाद भी असुरक्षा बनी हुई है। असुरक्षा का कारण सड़कों पर भ्रमण कर रहे निराश्रित गोवंश हैं। यह कब किस कांवड़ यात्री पर हमला कर दें, कब वाहन के सामने आ जाएं, कुछ नहीं कहा जा सकता है। खासतौर से कांवड़ मार्ग गोवंशों से मुक्त होने चाहिए थे, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते ऐसा नहीं हो पाया और गोवंशों के झुंड कांवड़ मार्ग पर देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

एटा-कासगंज मार्ग पर गंगा घाट सोरों जी और कछला से हजारों की संख्या में कांवड़िया निकल रहे हैं, लेकिन इस मार्ग पर गोवंशों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। गोवंश कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में बैठकर और भ्रमण कर अवरोध पैदा कर रहे हैं। कई बार कांवड़ वाहनों से हादसा होते-होते टला है। शनिवार से सोमवार तक काफी संख्या में कांवड़िये निजी वाहनों से आवागमन करते हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने निराश्रित गोवंशों से मुक्त नहीं कराया है।
इस मार्ग पर 43वीं वाहिनी पीएसी के सामने, मारहरा तिराहा हाईवे फ्लाईओवर के पास, आईटीआई कॉलेज, गुरुकुल के पास और रेलवे पुल तक गोवंशों का सड़क पर जमावड़ा रहा है। गोवंशों की वजह से कई बार हादसा भी हो चुका है, इसके बाद भी जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में कान्हा आश्रय स्थल गोशाला की आवश्यकता है, लेकिन पालिका की ओर से ऐसा नहीं किया जा सका है, इसकी वजह से शहर के आसपास गोवंश सड़कों और नगर में भ्रमण कर रहे हैं। जबकि संबंधित बीडीओ को गोवंशों को पकड़वाकर गोशालाओं में संरक्षित करने के आदेश कई बार दिए जा चुके हैं। इसमें लापरवाही सामने आ रही है, मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें