फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: क्यूट बेबी कांटेस्ट में बच्चों ने रैंप पर मां संग किया कैटवाॅक

Sun, 30 Jul 2023 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बिरला ओपन माइंड्स प्री स्कूल में क्यूट बेबी कांटेस्ट का आयोजन किया गया। बच्चों ने मां के संग रैंप पर कैटवॉक कर समां बांध दिया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन 2 चरणों में हुआ। प्रथम चरण 21 जुलाई को स्कूल कैंपस में हुआ था। वहीं, द्वितीय चरण एमजी कॉन्वेंट स्कूल में हुआ। प्रथम चरण में मुख्य अतिथि के रूप में एटा मेडिकल कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डाॅ. रजनी पटेल, विशिष्ट अतिथि ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड अमेरिका की संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक आशा सोनी, डाॅ. सारिका पुंढीर व समाज सेविका पूनम जैन रहीं। शैक्षिक समूह बिरला ग्रुप के नवीन शिक्षण संस्थान बिरला ओपन माइंड्स के प्रांगण में हुए इस कार्यक्रम में उत्साह के साथ बच्चों ने अपनी माताओं के साथ सहभागिता की। बच्चों की श्रेष्ठता का निर्णय उनकी माताओं के साथ रैंप वाॅक, बुद्धिमत्ता एवं आत्मविश्वास आदि कसौटियों पर किया गया।

दोनों चरणों के सम्पन्न होने के बाद निर्णायक मंडलने शनाया गुप्ता को विजेता, लावण्या गौतम को उप विजेता घोषित किया गया। इसके अलावा 7 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। श्रव्या जैन, वान्या, उर्वी जैन, आदिरा, अविका मिश्रा, मैत्रेय गुप्ता, वैदिक गुप्ता, ध्रुव सचान, नैना प्रियदर्शिनी, आद्विक, आराधना गौतम, आइशा वसीम आदि का प्रदर्शन भी उत्तम रहा। संचालन शिक्षिका अलका यादव ने तथा संयोजन सजदा खान, मुस्कान तथा अर्चना यादव ने किया। प्रिंसिपल एमजी कान्वेंट स्कूल प्रिंसीपल नाजिश, प्रिंसिपल, एमजी इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या मोना मिश्रा, डाॅ. मनोज गुप्ता, आनंद कुमार जैन, छाया, ऊषा जैन, आइशा जैन, दीपा मिश्रा, अनुराधा भारद्वाज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दीपक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें