फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रात में डाली जा रही थी गैस पाइपलाइन, अधिकारियों ने रुकवाया काम

Sun, 20 Oct 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में गांधी मार्केट के पास जीटी रोड पर बिना अनुमति के सड़क खोदी जा रही थी। रात में यह काम किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने तड़के वहां पहुंचकर काम रुकवा दिया। संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सड़क खाेदकर नुकसान करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर में गैस पाइप लाइन डालने के लिए मशीन से जीटी रोड को खोदा जा रहा था। इसकी जानकारी पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को तड़के 4 बजे मिली तो वह अपनी निजी कार से मौके पर पहुंच गए। इसके बाद विभागीय अधिकारियों को बुलाकर काम बंद करा दिया। कार्यदायी संस्था से सड़क खोदने और तोड़ने के बारे में जानकारी की गई तो बताया कि नगर पालिका से अनुमति दी गई है। जबकि सड़क पीडब्ल्यूडी की तोड़ी जा रही थी।
अधिशासी अभियंता ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गलत तरीके से जीटी रोड को खोदा गया है। इसकी वजह से विभाग का नुकसान हुआ है। अनुमति नगर पालिका से लेने की बात कही गई थी, जो पालिका की सड़कों पर ही खुदाई कर सकते हैं। सड़क तोड़ने और खुदाई करने वाली संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, ताकि भविष्य में शासकीय नुकसान नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें