फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जागरूकता व इंतजाम पीछे मलेरिया-डेंगू दौड़ रहे आगे

Sun, 20 Oct 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बरसात के मौसम और इसके बाद पनपने वाली बीमारियों पर काबू के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चले और वर्तमान में भी चल रहा है। लेकिन सब बेअसर नजर आ रहे हैं। सितंबर-अक्तूबर में डेंगू के 29 केस मिल चुके हैं। मलेरिया के मामले भी काफी अधिक हैं। प्रशासनिक जागरूकता और इंतजाम इनसे पीछे छूट चुके हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में रोजाना ही करीब 300 बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। डेंगू-मलेरिया के भी तीन-चार मामले रोज मिल रहे हैं। ये हालात तब हैं, जबकि इन दिनों संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।
ये 1 अक्तूबर से शुरू हुआ और 31 अक्तूबर तक लगातार चलेगा। इससे पहले भी पूरे जुलाई माह में यह अभियान चलाया गया था। अभियान का उद्देश्य है कि गांव-शहरों में साफ-सफाई कराई जाए। क्योंकि गंदगी, जलभराव बीमारियों की बड़ी वजह बनती है। इसमें मच्छर पलते हैं और मलेरिया, चिकनगुनिया, टायफाइड का डंक लोगों को चुभाते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना भी उद्देश्य रहता है। लोगों को बताया जाए कि संचारी बीमारियां कैसे फैलती हैं और कैसे उनसे बचा जा सकता है। इस सबके बावजूद हालातों में कुछ बदलाव नजर नहीं आ रहा है। बीमारियां रोके नहीं रुक रहीं।
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि कई विभागों के साथ मिलकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं। गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच व उपचार किया जा रहा है।न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें