फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गैस सिलिंडर में लगी आग, मची भगदड़

Sun, 07 Sep 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव धरपसी में घर के अंदर सिलिंडरों से निकलती आग की लपटें। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
मारहरा। क्षेत्र के गांव धरपसी में शनिवार की रात करीब आठ बजे नन्नू सिंह के घर में गैस सिलिंडर में आग लग गई। रसोई में रखे दूसरे गैस सिलिंडर के आग पकड़ने पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


रात में नन्नू सिंह की पत्नी शीला खाना पकाने के लिए बेटी के साथ रसोई में पहुंची। गैस का चूल्हा जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई। तीली जलाते ही लीक कर रहे सिलिंडर ने आग पकड़ ली। सिलिंडर में आग लगते ही घबराई दोनों मां-बेटी शोर मचाते हुए रसोई से बाहर आ गईं।
विज्ञापन

शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए लेकिन तब तक रसोई में रखे दूसरे सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली। दो गैस सिलिंडर में आग लगने से लोग घबरा गए।
आग का विकराल रूप देखकर कोई उसे बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें