फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के साथ बढ़ने लगी आग की घटनाएं

Fri, 15 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
आग को बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। खेतों में रखी फसल अनदेखी और लापरवाही पर आग की भेंट चढ़ जाती हैं। दो दिन में आग की चार घटनाएं हुई हैं। यह सभी घटनाएं गेहूं के खेतों में ही हुई। आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन

रबी की फसल पककर तैयार हो चुकी है। किसान इस फसल की कटाई करके लांक के ढेर खेतों में लगा रहे हैं। ताकि सूखने के बाद इनकी थ्रेसिंग कराई जा सके। इस कार्य में लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे हैं। बीड़ी, सिगरेट पीने के बाद यूं ही फेंक दी जाती है। इस तरह की लापरवाही आग लगने का कारण बनती है। 
केस एक
पटियाली में हुंडीलाल ने अपनी पांच बीघा फसल को काटने के बाद खेत में ही लांक के ढेर लगा दिए। फसल के सूख जाने के बाद उन्होंने थ्रेसिंग का कार्य शुरू कर दिया।  समय बचाने के लिए थ्रेसिंग मशीन को लांक के ढेर के पास ही लगा दिया। इसी बीच मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। पास में बचाव का इंतजाम न होने से यह फसल राख हो गई। 
विज्ञापन

ग्राम बसई में अब्दुल नवीज के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से उनकी दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कड़ी मेहनत आग की भेंट चढ़ जाने से किसान परेशान हैं। उसे अपने परिवार का भरण पोषण करने की चिंता सताने लगी है।
भरगैन के चकतराई क्षेत्र में लियाकत अली के खेत में आग लगने से 12 बीघा में से 11 बीघा गेहूं की फसल जल गई। जबकि सलीम खां के खेत में आग लगने से ढाई बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने इंजन चलाकर पानी डालकर आग को बुझाया। इन दोनों परिवारों के सामने अब काफी परेशानी आ गई।
सोरों के ग्राम चंदनपुर में हसमुद्दीन ने छह बीघा खेत में गेहूं की फसल तैयार की जिससे वह इस फसल से वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेे। यह फसल अज्ञात कारणों से आग की भेंट चढ़ गई।  ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। 

- फसल को काटकर बिजली के तारों के नीचे न रखेें 
- फसल को काटते समय बीड़ी सिगरेट न पिएं 
- खेत में गली हुआ बीड़ी या सिगरेट न फेंकें 
- चूल्हे की आग को इधर-उधर न डालें 
- खलियान के आसपास पानी का इंतजाम रखे 
- लांक को न रखें बिजली के तार के नीचे
- थ्रेसिंग मशीन को रखें लांक के ढेर से दूर

-आग लगने पर तुरंत शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाएं 
- सामूहिक रूप से आग को बुझाने का प्रयत्न करें 
-फायर सर्विस को तुरंत दें आग लगने की सूचना
-आग पर जहां तक हो रेता बालू डालकर बुझाएं

कासगंज। अग्निशमन विभाग ने एसपी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली के माध्यम से पंपलेट वितरित कर आग से बचाव एवं सावधानी के तरीके बताए गए। रैली ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। फायर स्टेशन प्रभारी एसके दौहरे राजकिशोर, धर्मेद्र, प्रदीप कुमार, राकेश, राहुल गौतम, केदार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें