फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैया के द्वारे पहुंच लगाए जयकारे

Fri, 15 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
सिद्धिदात्री की पूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माता दुर्गा के नवस्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। उत्साह के साथ भक्तों ने दुर्गा नवमी पर्व को मनाया। घर-घर कन्याओं का पूजन कर उनको भोज कराया और उपहार देकर आशीर्वाद ग्रहण किया। मंदिरों में भी पूजा पाठ के लिए विशेष इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर में देर रात्रि लगे छप्पन भोग एवं फूल बंगला के दर्शन को सैकड़ों भक्त मंदिर में पहुंचे। 
विज्ञापन

प्राचीन चांमुडा मंदिर, शांतापुरी स्थित काली माता मंदिर, प्रभुपार्क स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य प्रमुख देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ जमा हुई। नवमी के साथ ही व्रत पूरे होने पर भक्तों ने विशेष पूजा अनुष्ठान कर माता को रिझाया। मां को चूनर नारियल, हलवा पूड़ी अर्पित की और मनोकामना पूर्ति की मांग की। माता चांमुडा मंदिर पर आकर्षक फूल बंगला व छप्पन भोग सजाया गया। देर सांय जब पूरा मंदिर परिसर सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा तो भक्त इस नजारे को अपने स्मार्ट फोन में कैद करते नजर आए। मुख्य मंदिर परिसर में विशेष शृंगार किया गया। वहीं घरों पर भी नवमी पर पूजा पाठ के विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए। 

नवमी पर कन्या लांगुरा पूजन के दौरान भक्तों को कन्याओं की कमी खिली। नौ देवी स्वरूप नो कन्याओं के पूजन को भक्तों को कन्याओं की प्रतिक्षा करनी पड़ी। एक बार में नौ कन्याओं को एकत्रित करने में भक्तों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई-कई घर से एक साथ बुलावे के चलते बच्चे भी एक साथ कहीं नहीं दिखे। कन्याओं की कमी के चलते कई-कई बार में कन्याओं को भक्तों ने भोज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें