फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगागढ़-दिल्ली बस सेवा का परिवहन राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Sun, 18 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अब ग्रामीणों को दिल्ली जाने में दिक्कतें नहीं होगी। सोरों के गंगागढ़ से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह ने गंगा गढ़ से बस को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए गंभीर है। ग्रामीणों क्षेत्रों को परिवहन सेवाओं से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस बस सेवा को शुरू किया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लोकेश राजपूत ने बताया कि यह बस गंगागढ़ से सुबह 7.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके बाद रात 8 बजे फिर से इस बस को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। बस प्रहालदपुर, गोरहा, कासगंज होते हुए दिल्ली जाएगी। इससे पहले ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री का स्वागत किया। मौके पर डिपो इंचार्ज संजीव शर्मा, कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रधान रामवीर सिंह, सहकारी समिति अध्यक्ष मानपाल सिंह मिनी, मयंक यादव, कमल सिंह, मनोज यादव, जानकी प्रसाद, लाखन सिंह, अमर सिंह, हवलदार, राकेश बघेल, आस मोहम्मद, राम प्रकाश शर्मा, जीवन दत्त शर्मा, डा. बबलू आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें