कस्बा बिलराम में रविवार को श्री जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा के मार्ग णमोकार मंत्र से गूंज उठे। जगह-जगह शोभयात्रा का लोगों ने स्वागत किया।
जैन मंदिर पर सुबह के समय पूजा पाठ के कार्यक्रम में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। विधि विधान से श्रीजी का अभिषेक किया गया। कल्सा पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों हिस्सा लेने पहुंचे। मुख्य रथ को आकर्षक रूप से फूलों से सजाकर श्री जी की प्रतिमा को बैठाया गया। समाज के लोग मुख्य रथ में इंद्र बने। बैंडबाजों की भक्तिमय धुन एवं णमोकार मंत्र से शोभयात्रा शुरू हुई। कस्बा के प्रमुख क्षेत्रों से होती हुई शोभायात्रा मंदिर पर ही समाप्त हुई। गले में पीला पटका डाले नाचते गाते समाज के लोग शोभायात्रा में चल रहे थे। पुष्प वर्षा व आरती उतारकर समाज के लोगों ने श्रीजी का आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा के स्वागत के साथ समाज के लोगों को मीठा शर्बत बांटा गया। शोभायात्रा के दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जैन, सतेंद्र जैन, टिंकू जैन, अजय जैन, शनि जैन, गौरव जैन, आशू, संजय, उमेश, अनिल, महिपाल, मुकेश, वीना, अनीता, बेबी जैन आदि मौजूद रही।