फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गणेश चतुर्थी पर घरों और पंडालों में पधारे गजानन

Wed, 27 Aug 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बुधवार को शहर के कैलाशगंज में पंडाल में मूर्ति स्थापना के दौरान आरती करतीं पालिकाध्यक्ष सुधा गु
विज्ञापन
एटा। शहर में जगह-जगह गणेश चतुर्थी पर्व पर घरों, मंदिरों व पंडालों में गणपति बप्पा का आगमन हर्षोल्लास के साथ हुआ। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर गणेश जी की मूर्ति को स्थापित किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्ति और उल्लास से भर उठा।
विज्ञापन

शहर के शिकोहाबाद रोड प्रेम नगर, पटियाली गेट स्थित मयूर विहार, ठंडी सड़क मार्ग, वार्ष्णेय मंदिर, घंटाघर मार्ग पर क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर में गणेश भगवान की मूर्ति की विधि-विधान के साथ स्थापना की गई।
इस अवसर पर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंडाल में एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए गणपति बप्पा का स्वागत किया।
विज्ञापन

ठंडी सड़क मार्ग पर भगवान गणेश की मूर्ति को सुंदर फूलों और रोशनी से सजे पंडाल में स्थापित किया गया। पंडाल में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने भजन-कीर्तन गाकर और नाच-गाना कर आनंद लिया। अलीगंज क्षेत्र में गणेश महोत्सव के अवसर पर बड़े ही धूमधाम के साथ बैंड-बाजे की धुन पर घर-घर गणपति बप्पा विराजे। लोहारी दरवाजा, मोहल्ला कांशीराम, मोहल्ला गंगा दरवाजा, मोहल्ला गुलाम हुसैन और मोहल्ला चतुर्भुज मे गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। भक्तों ने जमकर गुलाल उड़ाया।

बुधवार को शहर के कैलाशगंज में पंडाल में मूर्ति स्थापना के दौरान आरती करतीं पालिकाध्यक्ष सुधा गु

बुधवार को शहर के कैलाशगंज में पंडाल में मूर्ति स्थापना के दौरान आरती करतीं पालिकाध्यक्ष सुधा गु

बुधवार को शहर के कैलाशगंज में पंडाल में मूर्ति स्थापना के दौरान आरती करतीं पालिकाध्यक्ष सुधा गु

बुधवार को शहर के कैलाशगंज में पंडाल में मूर्ति स्थापना के दौरान आरती करतीं पालिकाध्यक्ष सुधा गु

बुधवार को शहर के कैलाशगंज में पंडाल में मूर्ति स्थापना के दौरान आरती करतीं पालिकाध्यक्ष सुधा गु

बुधवार को शहर के कैलाशगंज में पंडाल में मूर्ति स्थापना के दौरान आरती करतीं पालिकाध्यक्ष सुधा गु

बुधवार को शहर के कैलाशगंज में पंडाल में मूर्ति स्थापना के दौरान आरती करतीं पालिकाध्यक्ष सुधा गु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें