फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दान-पुण्य के लिए गजक-रेवड़ी की खरीदारी, 40 रुपये तक उछला भाव

Tue, 13 Jan 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के मेहता पार्क बाजार में गजक खरीदता युवक। संवाद
विज्ञापन
एटा। मकर संक्रांति पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। पर्व से पूर्व शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। दान-पुण्य के लिए गजक-रेवड़ी की खरीदारी में इनके भाव में 40 रुपये तक उछाल आया है।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों घंटाघर, हाथी गेट, मेहता पार्क पर इन दिनों आवाजाही बढ़ी हुई है। दुकानों पर गजक और रेवड़ी के दाम एक सप्ताह में बढ़े हैं। विक्रेता अर्पित कुमार और संजय कुमार ने बताया कि तिल के भाव बढ़ने से गजक की कीमतों में 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है। बाजार में उपलब्ध विभिन्न किस्मों की गजक 240 रुपये से 360 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। इसमें गुड़ की कुटी हुई गजक की सबसे ज्यादा मांग है। बाजारों में मकर संक्रांति पर दान के लिए सामानों की खरीदारी की जा रही है। ऐसे में सुबह से ही ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगती है।


मंदिरों में भी चल रहीं तैयारियां
मंदिरों में भी मकर संक्रांति की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। काली मंदिर के पुजारी संजीव दीक्षित ने बताया कि 14 जनवरी को सुबह सूर्योदय के साथ ही मकर संक्रांति पर्व का शुभारंभ हो जाएगा। इस दौरान तिल, गुड़, चावल और वस्त्र का दान-पुण्य करने की धार्मिक मान्यता है। कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें