फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहनों, बर्तन, इलेक्ट्रानिक सामान से सजा बाजार

Mon, 24 Oct 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धनतेरस के लिए सजा बाजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीवाली और धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजार सजने लगे हैं। धनतेरस के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई। घरों को सजाने के लिए कंडील, झालर बिकने लगी हैं। कंपनियों ने ड्राईफ्रूट्स के गिफ्ट पैक बाजार में उतारे हैं। वहंी परंपरागत  खील-बताशे, पटाखे, मोमबत्ती, दिये की दुकाने ने सजने लगीं हैं। सराफा बाजार में नई डिजाइन के सोने चांदी के गहने और सिक्के बर्तन आ चुके हैं। लोहामंडी स्थित बर्तन बाजार में सिल्वर, तांबे, स्टील, पीतल के बर्तनों ने चमक बिखेरनी शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

प्रकाश का पर्व दीवाली 30 अक्तूबर को मनाया जाना है। त्योहार की खरीदारी में एक सप्ताह से कम समय बचा है। त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए व्यापारी और बाजार भी तैयार है। 28 अक्तूबर को धनतेरस के लिए वाहनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। गहनों, बर्तनों और इलेक्ट्रानिक आइटम दुकानों सजने लगे हैं। शहर के दो पहिया वाहनों की बुकिंग चल रही है। जिले के तीन शोरूम पर बुकिंग का आलम यह है कि वाहन विक्रेता ग्राहकों को समय देकर वाहन की डिलीवरी कर रहे हैं। कारों की बुकिंग का भी हाल कुछ ऐसा ही है। कारों में होंडा सिटी और क्विड लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। वाहन विक्रेताओं को इस बार दीवाली पर खासा कारोबार होने की उम्मीद है। कार विक्रेता अजय चतुर्वेदी ने कहा दीवाली के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। बुकिंग के हिसाब से कार और बाइक की डिलीवरी होगी। कुछ ग्राहक बुकिंग कराने तो कुछ वाहन की कीमत जानने आ रहे हैं, लेकिन वाहन की डिलवरी हर कोई धनतेरस को मांग रहा है।
--------------------
दियों से रोशन बाजार
दीवाली पर्व को लेकर दियों की बिक्री भी तेज हो चुकी है। बाजार में 30 रुपये के 12 दियों से लेकर 250 रुपये तक के दिए बिक रहे हैं।  इसके साथ ही मूर्तियों की खासी डिमांड है। पर्व को लेकर कुंभकारों के चेहरे खिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें